businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कोल इंडिया ने 51वें स्थापना दिवस पर बनाया रिकॉर्ड, अक्टूबर में 70.3 मिलियन टन कोयला आपूर्ति दर्ज

Source : business.khaskhabar.com | Nov 02, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 coal india sets record on 51st foundation day records 703 million tonnes of coal supply in october 857994नई दिल्ली । सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कोयला कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने अपने 51वें स्थापना दिवस पर उत्पादन और आपूर्ति के क्षेत्र में नए रिकॉर्ड बनाते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने अक्टूबर 2026 में अब तक की सर्वाधिक मासिक कोयला आपूर्ति और उत्पादन दर्ज किया, साथ ही बिजली क्षेत्र को भी रिकॉर्ड स्तर पर कोयले की आपूर्ति की। 
आधिकारिक बयान के अनुसार, अक्टूबर के दौरान सीआईएल ने 70.3 मिलियन टन (एमटी) कोयले की आपूर्ति की, जो किसी भी महीने में कंपनी की अब तक की सबसे अधिक आपूर्ति है। इससे पहले मार्च 2026 में 69.4 मिलियन टन आपूर्ति का रिकॉर्ड बना था। इस प्रकार कंपनी की कोयला आपूर्ति में सालाना आधार पर 19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बिजली क्षेत्र को कोयला उपलब्ध कराने के मामले में भी कंपनी ने नया कीर्तिमान स्थापित किया। अक्टूबर में सीआईएल ने बिजली संयंत्रों को 57.1 मिलियन टन कोयले की आपूर्ति की, जो अब तक का सबसे ऊंचा मासिक स्तर है। इससे पहले मई 2024 में 56.5 मिलियन टन की आपूर्ति का रिकॉर्ड था। इस श्रेणी में भी सालाना आधार पर 19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
उत्पादन के मोर्चे पर भी कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया। अक्टूबर 2026 में कोल इंडिया का कुल कोयला उत्पादन 67.2 मिलियन टन रहा, जो अब तक का सर्वोच्च मासिक उत्पादन है। इससे पहले अक्टूबर 2024 में 62.47 मिलियन टन उत्पादन का रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। इस बार उत्पादन में भी सालाना आधार पर 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
रेल परिवहन के माध्यम से कोयला निकासी (इवैक्यूएशन) में भी कंपनी ने नया रिकॉर्ड बनाया। बिजली क्षेत्र के लिए प्रतिदिन औसतन 310 रेल रेक लोड किए गए, जो किसी भी महीने का सर्वाधिक स्तर है। इससे पहले मार्च 2025 में प्रतिदिन 302.8 रेक लोड करने का रिकॉर्ड था।
बयान में कहा गया है कि 1 नवंबर 1975 को स्थापित कोल इंडिया लिमिटेड ने पिछले पांच दशकों में देश के ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कंपनी ने अपने संचालन के पहले वर्ष में 79 मिलियन टन वार्षिक उत्पादन दर्ज किया था। इसके मुकाबले वित्त वर्ष 2025-26 में उसका उत्पादन बढ़कर 768 मिलियन टन हो गया, जो लगभग दस गुना वृद्धि को दर्शाता है।
कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 815 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया है।
--आईएएनएस
 

[@ इस बकरी का स्टंट देख दंग रह जाएंगे आप ]


[@ इस महिला ने की बिल्लियों से शादी, क्यों ...]


[@ ऑडी से भी महंगी है ये भैंस, देती है 29 लीटर दूध]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0