businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

लैंडलाइन फोन पर रात में मुफ्त कॉल ,करें चाहे जितनी

Source : business.khaskhabar.com | Apr 23, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 bsnl offers new scheme, all night unlimited free calls from landline phonesनई दिल्ली। सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने गुरूवार को कहा कि एक मई से उसके लैंडलाइन फोन से पूरे देश में किसी भी कंपनी के लैंडलाइन और मोबाइल फोन नंबर पर रात में मुफ्त और असीमित कॉल किया जा सकता है। इस कदम के साथ बीएसएनएल लैंडलाइन के उपयोग को बढावा देना चाहती है।

कंपनी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है,रात में मुफ्त असीमित कॉलिंग की सुविधा रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक लागू रहेगी। बयान के मुताबिक यह योजना गांव और शहर की सभी प्रमुख लैंडलाइन योजनाओं, लैंडलाइन विशेष योजनाओं और सभी प्रमुख कॉम्बो (लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड) योजनाओं के लिए लागू रहेगी।

बयान में कहा गया कि बीएसएनएल लैंडलाइन फोन में आवाज स्पष्ट सुनाई देती है। अब लैंडलाइन ग्राहक आसानी से देश में कहीं भी किसी नेटवर्क पर रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक बिना शुल्क चुकाए असीमित कॉल कर सकते हैं।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0