businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ब्लैक मनी रखने वालों को खुलासा करने का मिलेगा आखिरी मौका

Source : business.khaskhabar.com | Mar 02, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 black money holders will have a last chance to disclose assetsनई दिल्ली। विदेश में काला धन रखने वाले भारतीयों को अपने विदेशी बैंक खातों या संपत्ति का खुलासा करने का एक आखिरी मौका दिया जाएगा। अन्यथा उन्हें जेल की सजा का सामना करना होगा। वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने यह बात कही है। सिन्हा ने कहा कि विदेश में संपत्ति का खुलासा नहीं करने पर सात साल की कडी सजा मिलेगी। वहीं आमदनी छिपाने व कर चोरी के मामले में 10 साल तक की सजा का सामना करना होगा। सरकार काले धन पर अंकुश लगाने के लिए संसद के मौजूदा सत्र में एक विधेयक लाने की योजना बना रही है।

ये प्रावधान इसी विधेयक का हिस्सा होेगे। जयंत सिन्हा ने एक साक्षात्कार में हालांकि, इस बात को खारिज कर दिया कि सरकार काला धन रखने वालों के लिए कोई माफी योजना ला रही है। उन्होंने कहा, "कोई माफी योजना नहीं है। हम काफी साफ शब्दों में कह चुके हैं कि हम उम्मीद करते हैं कि ऎसा हर व्यक्ति जिसके पास देश के बाहर बिना हिसाब किताब वाली संपत्ति या खाता है, वह उसका खुलासा करे।" सिन्हा ने कहा, "हमने इसके लिए एक खिडकी खोली है। किसी को माफी नहीं मिलेगी। आपके पास जो है उसका आपको खुलासा करना होगा। आपके पास यह खुलासा करने के लिए एक निश्चित समय है। यदि आप इसके बावजूद खुलासा नहीं करते हैं तो आपको सात साल तक की सजा का सामना करना होगा।"

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0