businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बैंक 21 से 25 अक्टूबर तक रहेंगे बंद

Source : business.khaskhabar.com | Oct 20, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 banks to remain closed for five daysनई दिल्ली। अक्टूबर के त्योहारी महीने में 21 से 25 तारीख तक बैंक लगातार 5 दिन बंद रहने वाले हैं। 21 और 22 अक्टूबर को बैंक दुर्गा पूजा की छुियों के चलते,जबकि 23 अक्टूबर को मुहर्रम के कारण बैंक बंद रहेंगे,24 अक्टूबर को चौथा शनिवार है और इस दिन भी बैंक बंद रहेंगे और 25 अक्टूबर को रविवार है तो भी बैंक बंद रहेंगे।

बंगाल में 6 दिन बैंक बंद...

पश्चिम बंगाल में बैंक 6 दिनों तक बंद रहेंगे। 26 तारीख को राज्य सरकार की ओर से छुट्टी है। इसलिए वहां पर 5 नहीं बल्कि 6 दिन बैंक बंद रहेंगे। दुर्गा पूजा और वीकएंड होने से हो सकता है आपके भी खर्चे ज्यादा हों और पैसे की जरूरत पडे। लेकिन ऎसे में जब बैंक लगातार कई दिनों के लिए बंद हैं तो हो सकता है कि किसी दिन एटीएम में भी पैसे आपको न मिलें।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0