businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बजाज ऑटो का मुनाफा 3.65 फीसदी बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Oct 25, 2018 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 bajaj auto standalone net profit up by 365 percent 347848मुंबई। बजाज ऑटो के मुनाफे में सितंबर में समाप्त हुई तिमाही में 3.65 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कंपनी के मुताबिक, समीक्षाधीन तिमाही में उसका मुनाफा बढक़र 1,152.48 करोड़ रुपये हो गया, जोकि वित्त वर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही के दौरान 1,111.86 करोड़ रुपये था। क्रमिक आधार पर इसमें 3.34 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 1,115.23 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन अवधि में कंपनी के आय में 21.94 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो कि 8,368.31 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 6,862.87 करोड़ रुपये थी।

बिक्री के मामले में दोपहिया और तीन पहिया निर्माता के वाहनों की जुलाई-सितंबर तिमाही में 25 फीसदी अधिक बिक्री हुई और कुल 13,39,444 वाहन बिके, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने कुल 10,71,510 वाहनों की बिक्री की थी।

कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसके निर्यात में 32.84 फीसदी की वृद्धि हुई और कुल 5,34,799 वाहनों की निर्यात किया गया, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह आंकड़ा कुल 4,02,575 वाहनों का था।
(आईएएनएस)

[@ यहां 30 साल बाद पहली बार थिएटर में दिखाई गई फिल्म]


[@ बहुत गुणकारी है चुकंदर]


[@ शादी की पहली रात लड़कों से ये चाहती हैं लड़कियां....]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0