businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ऑडी ने पेश किया ‘यू ब्लिंक-यू लूज’ अभियान

Source : business.khaskhabar.com | May 27, 2018 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 audi launches you blink you lose campaign 316400मुंबई। जर्मन लक्जरी कार कंपनी ऑडी ने शुक्रवार को चुनिंदा मॉडल्स पर आकर्षक फायदों की घोषणा की। यह ऑफर सीमित विशेष कीमतों और आसान ईएमआई विकल्पों के लिए है जो ऑडी ए3, ऑडी ए4, ऑडी ए6 और ऑडी क्यू3 पर उपलब्ध हैं। चुनिंदा मॉडल्स पर 2,70,000 रुपये से लेकर 10,00,000 रुपये तक के कीमत संबंधी लाभ दिए जा रहे हैं, इनके साथ ही ग्राहकों के पास अतिरिक्त फायदा भी है कि अपनी पसंदीदा ऑडी 2018 में खरीदें और 2019 में मूल्य अदा करें। यह सीमित अवधि का ऑफर है।
 
ऑडी इंडिया के प्रमुख राहिल अंसारी ने कहा, ‘‘ग्राहकों को केन्द्र में रखना हमारे प्रमुख स्तंभों में से एक है और यह साल 2018 की रणनीति का हिस्सा है, इस वर्ष को हमने ऑडी के लिए ‘इयर ऑफ प्रोग्रैशन’ तय किया है। हमारा मानना है कि कड़ी इम्पोर्ट ड्यूटी और प्रतिकूल टैक्स ऐसे कारण नहीं बन सकते कि एक आकांक्षी उपभोक्ता अपनी ड्रीम कार न खरीद सके।’’
 
यह ऑफर सीमित समय के लिए है और हमारे ग्राहकों को सक्षम बनाएगा कि वे भारी अग्रिम राशि दिए बगैर आसानी से ऑडी के मालिक बन सकें। इसके अलावा ये ऑफर विभिन्न ग्राहक केन्द्रित सेल्स और आफ्टर सेल्स फायदों के साथ आए हैं। चुनिंदा मॉडल्स पर ऑडी चॉइस प्रोग्राम के जरिए ग्राहक 57 प्रतिशत का बायबैक अश्योरेंस भी हासिल कर सकते हैं।
 
ये खास ऑफर ऑडी डीलरों द्वारा पूरे भारत में प्रस्तुत किए जा रहे हैं और इससे उन ग्राहकों के लिए ऐक्सक्लूसिव ऑडी परिवार में शामिल होना आसान हो जाएगा तो बड़ी जिंदगी जीने और जवान बने रहने की आकांक्षा रखते हैं। ऑडी ए3, ऑडी ए4, ऑडी ए6 और ऑडी क्यू3 ने अपने स्पोर्टी लुक्स, परिष्कृत फीचर्स और प्रगतिशील टेक्नोलॉजी से ग्राहकों को लुभाया है और स्वयं को अपने-अपने सैगमेंट में बतौर बेंचमार्क स्थापित किया है।
(आईएएनएस)

[@ ये अचरज भरी बातें जान रह जाएंगे हैरान]


[@ इस होटल से बाहर निकलते ही हो जाता है जोडों का तलाक!]


[@ यह खास आलू खाओ और रहो जवान]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0