अशोक लीलैंड को कर्नाटक से 3000 से अधिक बसों के ठेके
Source : business.khaskhabar.com | July 25, 2017 | 

मुंबई। हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड ने सोमवार को कहा कि उसने 650 करोड़ रुपये मूल्य की 3,019 बसों के ठेके हासिल हुए हैं।
कंपनी के अनुसार, यह ठेका कर्नाटक राज्य सडक़ परिवहन निगम(केएसआरटीसी) की ओर से प्राप्त हुआ है।
कंपनी की ओर से एक बयान में कहा गया है, ‘‘किसी राज्य परिवहन निगम से एकल ओइएम(मूल उपकरण निर्माता) का यह एक सबसे बड़ा ठेका है, जिसे चालू वित्त वर्ष में पूरा किया जाएगा। इससे बसों में अपना नेतृत्व मजबूत करने में अशोक लीलैंड को मदद मिलेगी।’’
(आईएएनएस)
[@ इन 10 बातों का रखें ध्यान..मिलेगी अच्छी नौकरी!]
[@ भूत की आवाज सुनकर पहले भागे मुखिया फिर भागे बच्चे, लेकिन....?]
[@ पता है कितनी कीमती ड्रेस पहनती हैं शाहरूख की Princess सुहाना]