businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एप्पल ने 35 लाख स्मार्टवॉच बेची

Source : business.khaskhabar.com | July 28, 2018 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 apple ships 35 mn watches adds india to its growth list 329815नई दिल्ली। साल 2018 की दूसरी तिमाही में एप्पल ने कुल 35 लाख स्मार्टवॉचेज की बिक्री की है, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 30 फीसदी अधिक है। इसके साथ ही कंपनी की प्राथमिकता वाले देशों की सूची में आश्चर्यजनक रूप से भारत को भी शामिल किया गया है। एक नई रिपोर्ट से शुक्रवार को यह जानकारी मिली।

सिंगापुर की मार्केट रिसर्च कंपनी केनालिस ने बताया कि एप्पल वॉच की एशिया (चीन को छोडक़र) में कुल 2,50,000 बिक्री हुई, जिसमें एलईटी वर्शन करीब 60 फीसदी रही।

वरिष्ठ विश्लेषक जेसन लो के मुताबिक, ‘‘एप्पल की प्राथमिकता वाले देशों की सूची में भारत का नाम शामिल होना आश्चर्यजनक है। लेकिन यह एयरटेल और जियो के लिए अच्छी रणनीति है, ताकि वे गलाकाट प्रतिस्पर्धा वाले बाजार में अपनी हिस्सेदारी बरकरार रखने के लिए उच्च मूल्य वाले ग्राहकों को अपने साथ जोड़े रख सके।’’

एप्पल वॉच सीरीज 3 की लांचिंग के बाद प्रौद्योगिकी कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया, जापान और सिंगापुर के दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ भागीदारी की थी, जबकि पिछली तिमाही में कंपनी ने थाइलैंड, भारत और दक्षिण कोरिया के दूरसंचार सेवाप्रदाताओं के साथ भागीदारी की।

लो ने कहा, ‘‘इन बाजारों के सेवा प्रदाता स्मार्टफोन्स के अलावा कनेक्टेड डिवाइसों को रिसेल करना चाहते हैं, ताकि उन्हें डेटा सेवाओं से अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हो सके।’’
(आईएएनएस)

[@ खट्टे फलों के सेहतभरे लाभ जानकर हैरान हो जाएंगे आप!]


[@ लड़कियां भी ताकती हैं, लडकियों को, क्यों!]


[@ जानिए:सेहत से जुडी इन बातों को ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0