businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एप्पल वॉच में रैप-अराउंड डिस्प्ले पर काम जारी

Source : business.khaskhabar.com | Mar 25, 2021 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 apple introduces 2 pride edition sport bands for apple watch 473178.
सैन फ्रांसिस्को, 25 मार्च (आईएएनएस)| एप्पल की ओर से एप्पल वॉच के लिए एक नए डिजाइन पर काम किए जाने की बात कही जा रही है, जिसमें राउंडेड वॉच फेस, रैप अराउंड फ्लेक्सिबल डिस्प्ले और वॉच बैंड शामिल हैं, जिसे डिजिटली कस्टमाइज किया जा सकेगा। मैकरूमर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल ने 'डिस्प्ले मॉड्यूल एंड सिस्टम एप्लीकेशंस' की शीर्षक के साथ एक पेटेंट को यूनाइटेड स्टेट पेटेंट और ट्रेडमार्क ऑफिस में फाइल किया है।

इस डॉक्यूमेंट के मुताबिक, स्मार्टवॉच फ्लेक्सिबल डिस्प्ले के साथ आएगी और इसके बैंड का डिजाइन भी काफी नया होगा। इस स्मार्टवॉच को फोल्डेबल स्क्रीन के साथ पेश किया जाएगा। इसमें डायल के साथ-साथ स्ट्रैप पर भी डिस्प्ले मिलेगा।

कई सारे नए हेल्थ और फिटनेस टूल्स के साथ पेश किया जाने वाला यह स्मार्टवॉच वियरेबल सेंगमेंट में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। स्मार्टवॉच की श्रेणी में साल 2020 में इसकी वैश्विक हिस्सेदारी 51 फीसदी रही और आगे भी भारतीय बाजार में इसकी स्थिति मजबूत बने रहने की संभावना है।

[@ निसार अहमद को नहीं डिगा सकी पैसों की कमी, पिता चलाते हैं रिक्शा]


[@ हैल्दी सूप से पाएं परफेक्ट फिगर]


[@ कप्तान कोहली ने कहा, वे जिस चीज का इस्तेमाल नहीं करते...]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0