businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोने की चमक बढ़ी, चांदी फिर से 2.65 लाख रुपए के पार

Source : business.khaskhabar.com | Jun 03, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold shines bright silver again crosses rs 265 lakh mark 818367नई दिल्ली । सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को फिर से तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट सोने का दाम 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.65 लाख रुपए प्रति किलो से अधिक हो गया है।  
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 758 रुपए बढ़कर 1,56,294 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,55,536 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 
22 कैरेट सोने का दाम 1,42,471 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,43,165 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 18 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,17,221 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,16,652 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी गई।
चांदी का दाम 2,050 रुपए बढ़कर 2,65,300 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,63,250 रुपए प्रति किलो था।
आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार सोने और चांदी की कीमतें जारी की जाती हैं। 
हाजिर के साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। खबर लिखे जाने तक सोने का 5 अगस्त 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,60,120 रुपए और चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 1.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,70,405 रुपए पर था। 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। कॉमेक्स पर सोना 0.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,543.07 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.47 डॉलर प्रति औंस पर था। 
एसकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण कमजोर खुलने के बाद सोने में रिकवरी देखने को मिली। इससे कॉमेक्स पर सोना फिर से 4,500 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गया है।
आने वाले समय में सोने की दिशा ईरान-अमेरिका युद्ध की अपडेट और अमेरिका से आने वाला आर्थिक डेटा निर्धारित करेगा।
उन्होंने आगे कहा कि सोने के लिए सपोर्ट 1,59,500 रुपए और रुकावट का स्तर 1,61,000 रुपए के आसपास है।
 

[@ इस अभिनेत्री को पांच बार किया प्रपोज]


[@ घर का डॉक्टर एलोवीरा]


[@ गुणकारी अंगूर,जानिए इसके 5 लाभ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0