businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एप्पल ने टूरी कंपनी खरीदी

Source : business.khaskhabar.com | Aug 07, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 apple buys machine learning startup turi 66623सैन फ्रांसिस्को। एप्पल ने आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन क्षेत्र में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए स्टार्ट-अप कंपनी टूरी खरीद ली है।यह सौदा लगभग 20 करोड़ डॉलर में हुआ है।

गीकवायर की रपट के मुताबिक, इस कदम से सिएटल स्थित प्रौद्योगिकी कंपनियों के बाजार में एप्पल की हिस्सेदारी बढ़ेगी।

एप्पल ने गीकवायर को दिए बयान में कहा, ‘‘एप्पल समय-समय पर छोटी प्रौद्योगिकी कंपनियों को खरीदती रही है और हम आमतौर पर अपने उद्देश्यों और योजनाओं पर चर्चा नहीं करते।’’

टूरी मशीन लर्निंग एप्लिकेशन को आसानी से मापने के लिए टूल्स का निर्माण करती है। (आईएएनएस)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0