businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

1,200 और कर्मचारियों ने ट्विटर से दिया इस्तीफा

Source : business.khaskhabar.com | Nov 19, 2022 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 another 1200 employees quit twitter amid internal mayhem 530788सैन फ्रांसिस्को । 1,200 और कर्मचारियों ने ट्विटर को छोड़ दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया कि ट्विटर की प्रमुख बुनियादी ढांचा की टीम कंपनी की वर्तमान नीतियों से निराश है। मस्क ने कर्मचारियों को एक ईमेल भेजकर उनसे अंडरलेइंग तकनीक के बारे में विवरण मांगा है। मस्क ने शुक्रवार को प्रेषित ईमेल में कहा, जो कोई भी सॉफ्टवेयर लिखता है, कृपया आज दोपहर 2 बजे 10वीं मंजिल पर रिपोर्ट करें।

गौरतलब है कि मस्क द्वारा ट्विटर के अधिग्रहण के बाद कंपनी के 50 प्रतिशत कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया था। कंपनी के कई प्रमुख अधिकारियों ने खुद ही इस्तीफा दे दिया था।

समय सीमा से पहले सैकड़ों कर्मचारियों के कंपनी से इस्तीफा देने के बाद मस्क ने कहा कि वह इससे चिंतित नहीं हैं, क्योंकि सबसे अच्छे कर्मचारी अब भी कंपनी में हैं।

मस्क के नए कार्य मानदंडों को पूरा करने की समय सीमा से पहले अपने इस्तीफे की घोषणा करने के लिए कई कर्मचारियों ने ट्विटर का सहारा लिया।

--आईएएनएस

[@ ये हसीना अब और बच्चे नहीं चाहतीं]


[@ कोहली के नाम से जुड़ी यह उपलब्धि, इस विशेष क्लब में शामिल, देखें...]


[@ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की टॉप-6 पारियां]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0