businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एमेजॉन ने फायर टीवी पर एलेक्सा के लिए जोड़ा हिंदी सपोर्ट

Source : business.khaskhabar.com | Nov 19, 2020 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 amazon adds hindi support for alexa on fire tv 459273नई दिल्ली। एमेजॉन ने गुरुवार को ऐलान किया कि कंपनी की तरफ से फायर टीवी पर एलेक्सा के लिए एक नए लैंग्वेज सपोर्ट के रूप में अब हिंदी को शामिल किया जा रहा है। इसके तहत फायर टीवी पर एलेक्सा से हिंदी में इंटरैक्शन किया जा सकेगा, स्थानीय भाषा में कई जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी, हिंदी में हजार तरह के स्किल जोड़े जाएंगे इत्यादि। यूजर्स अपने डिवाइस लैंग्वेज के रूप में हिंदी का चुनाव कर फायर टीवी में मेन्यू भी इसी भाषा में देख सकेंगे।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "यूजर्स एलेक्सा वॉयस रिमोट के माध्यम से हिंदी को चुन सकते हैं। इसके लिए उन्हें सेटिंग्स में क्लिक कर फायर टीवी लैंग्वेज के सेटिंग्स में जाना होना, इसके बाद डिवाइस ऑप्शन में जाना होना और फिर डिवाइस लैंग्वेज को चुनना होगा। फायर टीवी के नए ग्राहक अपने डिवाइस बॉक्स को सेट करते वक्त ही भाषा का चयन कर सकते हैं।"

इसके लॉन्च होने से ग्राहक हिंदी में एलेक्सा के माध्यम से गाने, विभिन्न चीजों के बारे में ज्ञान, व्यक्तित्वों से संबंधित जानकारी, स्मार्ट होम, अलार्म, मौसम, न्यूज, स्थानीय चीजों के बारे में छानबीन सहित और भी कई सुविधाओं का लाभ उठा पाने में सक्षम हो सकेंगे। (आईएएनएस)

[@ केसर स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभकारी]


[@ क्या आपने देखा देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का लेडी गागा लुक]


[@ कमाल के 5 टिप्स साल भर शरीर को हेल्दी बनाएं]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0