businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में चार भारतीय

Source : business.khaskhabar.com | May 27, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 amazing india women include in worlds most powerful women  नई दिल्ली। फोर्ब्स पत्रिका की दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सालाना सूची में चार भारतीय महिलाएं भी शामिल हैं। इस सूची में जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल नंबर वन पर है। सूची में शामिल चार भारतीय महिलाओं में एसबीआई की प्रमुख अरूंधति भट्टाचार्य, आईसीआईसीआई बैंक की प्रमुख चंदा कोचर, बायकान की संस्थापक किरण मजूमदार शा और एचटी मीडिया की चेयरपर्सन शोभना भरतिया हैं। सूची में भारतीय मूल की इंद्रा नूई (पेप्सीको प्रमुख) और पदमश्री वारियर (सिस्को की प्रमुख प्रौद्योगिकी अधिकारी) भी हैं। इस सूची में भट्टाचार्य को 30वें, कोचर को 35वें, मजूमदार शा को 85वें तथा भरतिया को 93वें स्थान पर रखा गया है।

ये हैं टॉप-10 महिलाएं...
1. एंजेला मर्केल, जर्मन चांसलर।
2. हिलेरी क्लिंटन, अमेरिकी राष्ट्रपति पद की संभावित प्रत्याशी।
3. मेलिंडा गेट्स, परोपकारी।
4. जेनेट येलन, प्रमुख, फेडरल रिजर्व।
5. मैरी बारा, सीईओ, जनरल मोटर्स।
6. क्रिस्टीन लेगार्ड, प्रमुख, आईएमएफ।
7. डिल्मा रोसैफ, ब्राजील की राष्ट्रपति।
8. शेरिल सैंडबर्ग, सीईओ, फेसबुक।
9. सुजैन वोज्किकी, सीईओ, यूट्यूब।
10. मिशेल ओबामा, अमेरिका की प्रथम महिला।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0