businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एयरटेल ने अपनी प्रीपेड प्लान को अपग्रेड किया

Source : business.khaskhabar.com | July 28, 2021 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 airtel upgrade its prepaid plan 486247नई दिल्ली। भारती एयरटेल ने ग्राहकों को अधिक वैल्यू प्रदान करने के लिए अपने प्रीपेड प्लान को संशोधित किया है। नई योजना के तहत, एयरटेल ने अपने 49 रुपये के एंट्री लेवल प्रीपेड रिचार्ज को बंद कर दिया है। कंपनी के प्रीपेड पैक अब 79 रुपये के स्मार्ट रिचार्ज से शुरू होंगे और ग्राहकों को डबल डेटा के साथ चार गुना अधिक आउटगोइंग मिनट का उपयोग करने की पेशकश करेंगे।

यह बदलाव बेहतर कनेक्टिविटी समाधान पेश करने पर कंपनी के फोकस के अनुरूप है।

एंट्री लेवल रिचार्ज पर एयरटेल के ग्राहक अब अपने अकाउंट बैलेंस की चिंता किए बिना लंबे समय तक जुड़े रह सकते हैं।

यह संशोधन 29 जुलाई, 2021 से प्रभावी होगा।
(आईएएनएस)

[@ गांगुली का 4 देशों के टूर्नामेंट का विचार बकवास : राशिद लतीफ]


[@ खुद को160बार कटवाया जहरीले सांपों से, क्यों!]


[@ ये ऎप बताएगा क्यों रो रहा है आपका बच्चा]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0