businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार में करीब 1 फीसदी गिरावट (साप्ताहिक समीक्षा)

Source : business.khaskhabar.com | Apr 15, 2017 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 about 1 percent fall in the stock market (weekly review) 199178मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को खत्म हुए कारोबारी सप्ताह में कमजोरी देखी गई। वैश्विक संकेतों और भू-राजनीतिक तनाव के मद्देनजर बाजार में गिरावट आई है। शुक्रवार को डॉ. बाबा साहब भीभ राव अंबेडकर जयंती और गुड फ्राइडे के उपलक्ष्य में शेयर बाजार बंद रहे। साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 245.16 अंकों या 0.82 फीसदी की गिरावट के साथ 29,461.45 और निफ्टी 47.50 अंकों या 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 9,150.80 पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.82 फीसदी और स्मॉलकैप सूचकांक में 1.36 फीसदी की तेजी देखी गई।

बीते सप्ताह वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोरी देखी गई, जिसका प्रमुख कारण सीरिया और उत्तरी कोरिया को लेकर जारी भू-राजनीतिक तनाव है। इससे निवेशक डरे हुए हैं। इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ सीरिया के संघर्ष और उत्तर कोरिया की परमाणु क्षमता को लेकर बातचीत की।

सोमवार को कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स 130.87 अंकों या 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 29,575.74 पर बंद हुआ। मंगलवार को बाजार में अच्छी तेजी देखी गई और सेंसेक्स 212.61 अंकों या 0.72 फीसदी की तेजी के साथ 29,788.35 पर बंद हुआ। बुधवार को एक बार फिर बाजार में तेज गिरावट देखी गई और कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 144.87 अंकों या 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 29,643.48 पर बंद हुआ।

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन गुरुवार को भी शेयर बाजारों में तेज गिरावट देखी गई। क्योंकि इसी दिन औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े जारी हुए और उसमें गिरावट देखी गई। साथ ही उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में मार्च में तेजी देखी गई। इस दिन सेंसेक्स 182.03 अंकों या 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 29,461.45 पर बंद हुआ।

बीते सप्ताह सेंसेक्स के तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे- बजाज ऑटो (0.16 फीसदी), एचडीएफसी (0.36 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (0.1 फीसदी), हिन्दुस्तान यूनीलीवर (0.42 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (1.75 फीसदी) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (0.55 फीसदी)।

सेंसेक्स के जिन शेयरों में गिरावट देखी गई। उनमें अडाणी पोट्र्स (7.81 फीसदी), एशियन पेंट्स (0.8 फीसदी), डॉ रेड्डी (0.61 फीसदी), गेल (इंडिया) (2.21 फीसदी), एचडीएफसी (0.94 फीसदी), भारती एयरटेल (1.15 फीसदी), टाटा मोटर्स (3.22 फीसदी), मारुति सुजुकी इंडिया (2.79 फीसदी), लार्सन एंड टूब्रो (0.5 फीसदी), एनटीपीसी (1.85 फीसदी), इंफोसिस (5.08 फीसदी), विप्रो (3.27 फीसदी), रिलायंस इंडस्ट्रीज (2.93 फीसदी) और सिप्ला (2.12 फीसदी) प्रमुख रहे।

देश के निर्यात में लगातार सातवें महीने तेजी देखी गई है। इसमें मार्च में 27.59 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आधिकारिक आंकड़ों से गुरुवार को यह जानकारी मिली। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक मार्च में निर्यात 27.59 फीसदी बढक़र 29.23 अरब डॉलर रहा, जबकि साल 2016 के मार्च में यह 27.46 अरब डॉलर था। हालांकि, देश के आयात में भी समीक्षाधीन माह में 45.25 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई और यह 39.66 अरब डॉलर रहा।

इसी प्रकार से समीक्षाधीन माह में व्यापार घाटा 10.43 अरब डॉलर रहा। वहीं, साल दर साल आधार पर व्यापार घाटा साल 2016 के मार्च महीने में 4.39 अरब डॉलर था। वहीं, बुधवार को औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े जारी किए गए, जिसमें फरवरी माह में गिरावट देखी गई है और यह (-)1.2 फीसदी रही।

औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में कारखाना उत्पादन (-)1.2 फीसदी रही, जबकि जनवरी में इसमें 3.2 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई थी। वहीं, पिछले साल फरवरी में इसमें 1.9 फीसदी की तेजी देखी गई थी।
(आईएएनएस)

[@ दुर्भाग्य बदल जाएगा सौभाग्य में, अपनाए ये 7 टोटके]


[@ दिव्या भारती....एक अनसुलझी पहेली]


[@ सैंकड़ों सालों से सीना ताने खड़ा है सोनार]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0