businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शिओमी ने लॉन्च किया एमआई पैड 2

Source : business.khaskhabar.com | Nov 25, 2015 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 Xiaomi launched Intel powered Mi Pad 2नई दिल्ली। मोबाइल फोन निर्माता कंपनी शिओमी ने बिजिंग में आयोजित एक इवेंट में एमआई पैड 2 लॉन्च किया है। इस पैड को कंपनी ने दो वेरिएंट 16 जीबी और 64 जीबी में लॉन्च किया है। शिओमी का यह एमआई पैड 2 एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

शिओमी ने एमआई पैड 2 में 7.9 इंच की डिस्पले स्क्रीन दी है। साथ ही एमआई पैड 2 मेटल क्लैड बॉडी के साथ आएगा। शिओमी ने इसमें इंटेल प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इसमें शिओमी ने 2 जीबी रैम लगाई है। कैमरे की अगर बात करें तो एमआई पैड 2 में शिओमी ने 8 मैगापिक्सल का रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ और फ्रंट में 5 मैगापिक्सल का कैमरा दिया है।

इस पैड की सबसे बडी विषेशता इसकी बैट्री है। शिओमी ने एमआई पैड 2 में 6190 एमएएच पावर की बैट्री लगाई है। कंपनी का दावा है कि एमआई पैड 2 648 घंटों का स्टैंडबाय टाइम देती है। एमआई पैड के 16 जीबी वेरिएंट की कीमत लगभग 10,300 रूपए और 64 जीबी मेमोरी वेरिएंट वाले हैंडसेट की कीमत लगभग 13,500 रूपए है।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0