businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वीवो का नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्स

Source : business.khaskhabar.com | Jan 29, 2016 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 Vivo launched new smartphone Y51L in indiaनई दिल्ली। मोबाइल फोन निर्माता चाइनीज कंपनी वीवो ने अपना नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को वीवो ने वाई 51 एल नाम से लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि यह उनका पहला ऎसा हैंडसेट है जो कि उनके ग्रेटर नोएडा स्थित प्लांट में बना है। अब बात करें इसके फीचर्स की तो इस स्मार्टफोन में वीवो ने 5 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन दी है।

वीवो का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड के 5.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। वीवो वाई 51 एल में 2 जीबी रैम दी गई है। इस स्मार्टफोन की इंटरनल मेमोरी 16 जीबी है जिसे आप माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से बढाकर 128 जीबी तक बढा सकते हैं।

अब बात करें इसके कैमरे की तो इसके रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। अच्छे बैट्रीबेकप के लिए इसमें 2350 एमएएच पावर की बैट्री दी गई है। इसके अलावा वीवो के इस स्मार्टफोन में ब्लूटूथ, वाईफाई जैसे कई फीचर्स भी मौजूद हैं। इस स्मार्टफोन की कीमत 11980 रूपए रखी गई है।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0