businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वीडियोकॉन की एसी बाजार पर कब्जा करने की पहल

Source : business.khaskhabar.com | Apr 04, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Videocon eyes Rs 1000 cr turnover from AC businessनई दिल्ली। वीडियोकॉन ने इस साल गर्मियों के मौसम में एयर कंडीशनर बाजार पर 15 प्रतिशत कब्जा करने की योजना बनाई है। वीडियोकॉन के एयर कंडीशनर डिवीजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव बख्शी ने मल्टी प्वाइंट कूलिंग सिस्टम वाले एयर कंडीशनरों की नई रेंज की लांचिंग के मौके पर शुक्रवार को कहा कि इस मौसम में कंपनी ने अपनी बिक्री में 50 प्रतिशत की बढोतरी का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर मांग शहरी क्षेत्रों से मिलने की उम्मीद है, जहां पुराना एसी बदलकर नया एसी खरीदने वाले ग्राहकों पर कंपनी की नजर रहेगी। साथ ही टू टीयर शहरों में नए ग्राहक बनने की भी उम्मीद है। कंपनी ने नई रेंज में 32 नए मॉडल लांच किए हैं। बख्शी ने बताया कि ये एसी भारतीय बाजार की जरूरत को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। ये जल्द ठंडक देने के साथ बिजली के मामले में भी किफायती होंगे।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0