businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

युनाइटेड इंडिया की प्रीमियम आय 10620 करो़ड रूपये

Source : business.khaskhabar.com | Apr 07, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 United India premium income of Rs 10620चेन्नई। गैर-जीवन बीमा कंपनी युनाइटेड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को गत कारोबारी वर्ष में अपने लक्ष्य को पीछे छो़डते हुए करीब 10,620 करो़ड रूपये प्रीमियम कमाने की उम्मीद है।

यह बात सोमवार को एक अधिकारी ने कही। कंपनी के महाप्रबंधक और वित्तीय सलाहकार वीई कैमाल ने यहां आईएएनएस से कहा, ""हमें गत कारोबारी वर्ष में करीब 10,620 करो़ड रूपये की कुल प्रीमियम आय की उम्मीद है।""

2013-14 में कंपनी की प्रीमियम आय 9,709 करो़ड रूपये रही थी और उसे 527.60 करो़ड रूपये का शुद्ध लाभ हुआ था। उनके मुताबिक, कंपनी ने सभी क्षेत्रों में विकास दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि वाहन और स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र में कंपनी की प्रीमियम आय अन्य क्षेत्रों के मुकाबले अधिक रही।   

(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0