businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दूरसंचार कंपनी यूनीनोर ने अपना नाम बदला

Source : business.khaskhabar.com | Sep 24, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Uninor rebrands itself as Telenorनई दिल्ली। दूरसंचार कंपनी यूनीनोर ने अपना ब्रांड नाम बदलकर टेलीनोर कर लिया जो कि उसकी पैतृक कंपनी का नाम भी हैं इसके साथ ही कंपनी ने काल ड्राप भरपाई पेशकश को अपने नेटवर्क से की जाने वाली सभी कालों के लिए लागू किया है।

टेलीनोर समूह प्रमुख (एशिया क्षेत्र) मोर्टन कार्लसन सोरबी ने संवाददाताओं से कहा, "ब्रांड में यह बदलाव भारत और उसके ग्राहकों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है क्योंकि हम उनकी बदलती जरूरतों को किफायती, सरल व उचित तरीकों के जरिए पूरा करने की पेशकश करते हैं।" कंपनी ने अपनी टैगलाइन को भी "सबसे सस्ता" से बदलकर "अब लाईफ फुल पैसा वसूल" कर दिया है।

कंपनी का कहना है कि उसने काल ड्राप के लिए मुआवजे जैसी पहलों के जरिए ग्राहक केंद्रित रख अपनाया है। टेलीनोर इंडिया के सीईओ विवेक सूद ने कहा, "हम सभी काल ड्राप की जिम्मेदारी लेते हैं क्योंकि हम अपने ग्राहकों को गुणवत्तापरक सेवा देने को प्रतिबद्ध हैं।

हम काल ड्राप भरपाई पेशकश को लोकल, एसटीडी व आईएसडी सहित सभी कालों के लिए लागू कर रहे हैं।" पहले ये पेशकश केवल लोकल कॉल के लिए थी। उल्लेखनीय है कि नार्वे की टेलीनोर ने यूनिटेक वायरलैस के साथ संयुक्त उद्यम में यूनीनोर ब्रांड से सेवाओं की शुरआत की थी। यूनिटेक अब इससे पूरी तरह अलग हो चुकी है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0