businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

यूनिनॉर कंपनी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स मे शामिल

Source : business.khaskhabar.com | July 29, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Uninor enters Guinness Book of World Recordsनई दिल्ली। दूरसंचार ऑपरेटर यूनिनॉर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल हो गई है। कंपनी ने एक दिन में सबसे बडे खुदरा विस्तार का विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। कंपनी ने कहा है कि उसने एक दिन में एक ही समय में 362 खुदरा आउटलेट्स खोले हैं। यूनिनॉर के मुख्य विपणन अधिकारी राजीव सेठी ने बयान में कहा, एक दिन के इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए कंपनी ने 75 दिन तक योजना बनाई। इसके तहत छह परिचालन वाले सर्किलों में 200 रिटेल कर्मचारियों और डेढ लाख उपभोक्ताओं के साथ 5,400 घंटे का क्रियान्वयन किया गया। कंपनी अपने ग्राहकों व रिटेलरों की मदद से गिनीस वर्ल्ड रिकॉर्ड बना पाई। बयान में कहा गया है कि नॉर्वे की दूरसंचार कंपनी टेलीनार की इकाई यूनिनॉर के छह सर्किलों में सभी ऑपरेटरों में दूसरे नंबर पर खुदरा आउटलेट्स हो गए हैं। सेठी ने कहा कि इसका मतलब है कि हमारे सिम व रिचार्ज अधिक दुकानों पर ग्राहकों के ज्यादा पास उपलब्ध होंगे।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0