businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वाइब्रेंट गुजरात मे शामिल होगा अमेरिका

Source : business.khaskhabar.com | Nov 04, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 US to partner Vibrant Gujarat 2015अहमदाबाद। गुजरात सरकार ने कहा है कि अमेरिका अगले साल होने वाले वाइब्रेंट गुजरात निवेशक सम्मेलन में शामिल होगा। गुजरात सरकार के आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने घोषणा की है कि अमेरिका आगामी वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन में भागीदार देश के रूप में शामिल होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 जनवरी को इस सम्मेलन का उद्घाटन करने वाले हैं। इस सम्मेलन में अमेरिका की भागीदारी को महत्वपूर्ण घटना के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि अमेरिका ने मोदी को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके लंबे कार्यकाल के दौरान वीजा नहीं दिया था। हालांकि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने राष्ट्रपति बराक ओबामा के निमंत्रण पर सितंबर में अमेरिका की यात्रा की। बयान में कहा गया है कि मोदी की अमेरिका यात्रा के बाद भारत में अमेरिकी राजदूत केथलीन स्टीफंस ने वाइब्रेंट गुजरात समिट में शामिल होने के राज्य सरकार के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया और इस बारे में पुष्टि का पत्र गुजरात की मुख्यमंत्री को भेजा है। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री नितिन पटेल ने कहा है कि अमेरिकी सरकार ने वाइब्रेंट गुजरात व्यापार प्रदर्शनी में बूथ लगाने की इच्छा जताई है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0