businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टि्वटर ने 9 वर्ष पूरे किए

Source : business.khaskhabar.com | Mar 21, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Twitter has completed 9 yearsइंटरनेट पर सोशल नेटवर्किग के क्षेत्र की दुनिया की अग्रणी सेवा बन चुके टि्वटर ने शनिवार को अपनी स्थापना के नौ वर्ष पूरे कर लिए। सह-संस्थापक जैक डोरसे ने 21 मार्च, 2006 को पहला ट्वीट कर आज दुनिया भर की जानी-मानी हस्तियों के लिए अपने संदेशों को साझा करने का सबसे लोकप्रिय माध्यम बन चुकी इस साइट की शुरूआत की थी।

तब से आज तक टि्वटर को फॉलो करने वालों की संख्या पूरी दुनिया में 28.40 करो़ड हो चुकी है और इसमें अभी भी बेहद तेजी से विस्तार हो रहा है। न्यूयार्क विश्वविद्यालय में स्नातक के छात्र डोरसे ने किसी व्यक्ति द्वारा अपने एक पूरे समूह से एकसाथ एसएमएस के जरिए जु़ड सकने के विचार के साथ इसकी शुरूआत की थी। डोरसे द्वारा किया गया पहला ट्वीट था, "अपना टि्वटर खाता तैयार कर रहा हूं।"

साइट के नामकरण के संबंध में डोरसे का कहना है, "हम किसी तरह इस शब्द तक पहुंचे और हमें यह बिल्कुल फिट लगा। हमने इसकी परिभाषा "असंगत सूचनाओं का छोटा विस्फोट" और "चिç़डयों की चहचहाट" रखी। हमारी सेवा भी बिल्कुल ऎसी ही है।" टि्वटर आज न सिर्फ समाज में एकदूसरे के संपर्क में रहने का बेहद लोकप्रिय माध्यम बन चुका है, बल्कि इसके जरिए देश-दुनिया के समाचार भी प्राप्त किए जा सकते हैं।

इतना ही नहीं कारोबार जगत के लिए अपनी सेवाओं एवं उत्पाद के प्रचार-प्रसार में भी यह बेहद कारगर हो चुका है। यूएस एयरवेज के एक विमान द्वारा 2009 में हडसन नदी में आपात लैंडिंग की खबर सबसे पहले टि्वटर पर प्रसारित हुई। टि्वटर पर हैशटैग के जरिए ट्रेंड करने का प्रचलन भी बेहद लोकप्रिय हो चुका है जो मुद्दों की समाज में प्रासंगिकता और लोकप्रियता का मानक बन चुका है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0