businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

देश का विदेशी पूंजी भंडार 3.88 अरब डॉलर बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Mar 07, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 The country foreign reserves increased dollar 3.88 billionमुंबई। देश का विदेशी पूंजी भंडार 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 3.88 अरब डॉलर बढ़ कर 338.07 अरब डॉलर हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी आंक़डों से यह जानकारी प्राप्त हुई है। पिछले सप्ताह (20 फरवरी) देश का विदेशी पूंजी भंडार 1.02 अरब डॉलर बढ़कर 334.19 अरब डॉलर हो गया था। आरबीआई द्वारा जारी साप्ताहिक आंक़डे के मुताबिक, इस समीक्षाधीन सप्ताह में, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे ब़डा घटक विदेशी मुद्रा भंडार 3.90 अरब डॉलर बढ़ कर 312.20 अरब डॉलर हो गया है।

इसके पहले 20 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.04 अरब डॉलर बढ़कर 308.29 अरब डॉलर रहा था। आरबीआई के मुताबिक, डॉलर के संदर्भ में व्यक्त किए जाने वाले विदेशी मुद्रा भंडार पर पाउंड, स्टर्लिग, यूरो और येन जैसी गैर अमेरिकी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि और गिरावट का असर प़डता है। हालांकि, 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश का भंडार 0.46 लाख डॉलर घट कर 1.63 अरब डॉलर रहा है। इस समीक्षाधीन सप्ताह में विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 1.14 करो़ड डॉलर घटकर 4.06 अरब डॉलर रहा। 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह में स्वर्ण भंडार 20.18 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। इसके पहले छह फरवरी को समाप्त सप्ताह में स्वर्ण भंडार 80.53 करो़ड डॉलर बढ़ कर 20.18 अरब डॉलर हो गया था।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0