businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टाटा स्टील का कच्चा इस्पात का उत्पादन बढा

Source : business.khaskhabar.com | Apr 17, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Tata Steel FY15 crude steel production up 2 percentनई दिल्ली। टाटा स्टील का कच्चे इस्पात का उत्पादन वित्त वर्ष 2014-15 में 1.92 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ 93.3 लाख टन पर पहुंच गया। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी। 2013-14 में कंपनी का इस्पात उत्पादन 91.5 लाख टन रहा था। टाटा समूह की प्रमुख कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसने 90.7 लाख टन बिक्रीयोग्य इस्पात का उत्पादन किया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष से 1.56 फीसदी अधिक है। वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी का तप्त धातु का उत्पादन 2.73 प्रतिशत बढकर 1.01 करोड टन रहा। बयान में कहा गया है कि हाल में समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी ने अपनी रिकॉर्ड वार्षिक बिक्री 87.5 लाख टन की दर्ज की है। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0