businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टाटा नैनो संयंत्र में ह़डताल जारी

Source : business.khaskhabar.com | Feb 25, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Tata Nano plant continues to strikeअहमदाबाद। यहां पास स्थित सानंद टाटा नैनो संयंत्र में कामगारों के एक समूह द्वारा किया गया ह़डताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सहायक श्रम आयुक्त एम.एस. पटेल ने कहा कि ह़डताली कर्मचारियों की मांग है कि निलंबित किए गए उनके 28 सहयोगियों को वापस बहाल किया जाए, लेकिन प्रबंधन जांच के बाद भी इसके लिए तैयार नहीं है।

कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि ह़डताल का संयंत्र के उत्पादन पर कोई असर नहीं प़डा है। संयंत्र में नैनो कार का उत्पादन होता है। संयंत्र के 2,200 में से 422 कर्मचारी सोमवार रात से ह़डताल पर हैं। समस्या दो महीने पहले शुरू हुई, जब अनुशासनात्मक आधार पर दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था। (IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0