businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टाटा इनवेस्ट का टाटा प्रोजेक्ट्स में 335 करो़ड रूपये निवेश

Source : business.khaskhabar.com | July 28, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Tata Fund invests Rs.335 crore in Tata Projectsहैदराबाद। टाटा ऑपोच्र्युनिटी फंड (टीओएफ) ने सोमवार को कहा कि उसने टाटा समूह की इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) सेवा कंपनी टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (टीपीएल) में 335 करो़ड रूपये निवेश किए हैं। टीपीएल का मुख्यालय हैदराबाद में है। 2014-15 में इसकी कुल आय 3,444 करो़ड रूपये थी और उसके पास 16,000 करो़ड रूपये के ठेके थे।

यहां जारी एक बयान में कहा गया है, ""टीओएफ ने टाटा समूह की चार कंपनियों -टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, इंडियन होटल्स कंपनी और टाटा इंटरनेशनल- की द्वितीयक हिस्सेदारी खरीदी है, जिसने टाटा प्रोजेक्ट्स की 1979 में स्थापना के बाद उसमें हिस्सेदारी खरीदी थी।"" फंड को कंपनी के बोर्ड में अपना एक प्रतिनिधि नियुक्त करने के लिए आमंत्रण भेजा गया है। इस फंड ने इससे पहले जिंजर होटल्स, टाटा स्काई, वैरोक इंजीनियरिंग, श्रीराम प्रोपर्टीज एवं टीवीएस लॉजिस्टिक्स सर्विसिस लिमिटेड में भी निवेश किया है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0