businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दुबई में लक्जरी होटल लांच करेगा ताज ग्रुप

Source : business.khaskhabar.com | Mar 30, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Taj group to launch luxury hotel near the Burj Khalifa in Dubaiमुंबई। आतिथ्य क्षेत्र में कारोबार करने वाली कंपनी ताज ग्रुप ने सोमवार को कहा वह दुबई में बुर्ज खलीफा क्षेत्र के पास एक लक्जरी होटल परियोजना शुरू करेगी। कंपनी ने बताया कि दुबई की परियोजना में 296 कमरे, क्लब कमरे, 16 जूनियर सुइट और 15 लक्जरी सुइट होंगे, जिनसे बुर्ज खलीफा, डांसिंग फाउंटेन और दुबई मॉल का शानदार नजारा दिख सकेगा। कंपनी ने एक बयान में कहा, "हम भारतीय विरासत और आतिथ्य को दुनिया के सबसे जीवंत शहर में और आगे बढाने को लेकर काफी खुशी महसूस कर रहे हैं।" क्लब हाउस और सुइट के अलावा परियोजना में एक वेलनेस केंद्र और स्पा भी होगा। ताज ग्रुप की स्थापना 1901 में हुई थी। समूह के देश के विभिन्न स्थानों पर 112 होटल हैं साथ ही मालदीव, मलेशिया, ब्रिटेन, अमेरिका, भूटान, श्रीलंका, अफ्रीका और मध्य पूर्व में 16 होटल हैं।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0