businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

5,999 रूपए में स्वाइप ने लॉन्च किया यह शानदार स्मार्टफोन

Source : business.khaskhabar.com | Jan 23, 2016 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 Swipe Technologies launches affordable smartphone Virtue at Rs 5999नई दिल्ली। स्वदेशी कंपनी स्वाइप टेक्नॉलोजी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फोन को स्वाइप ने वरच्यू नाम से लॉन्च किया है। स्वाइप का यह नया स्मार्टफोन ड्यल सिम सपोर्ट है। इस फोन में कंपनी ने 5 इंच की एचडी डिस्प्ले स्क्रीन दी है। स्वाइप का यह नया स्मार्टफोन एंड्रॉयड के 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

इस फोन में 2 जीबी रैम है और इसकी इंटरनल मेमोरी 16 जीबी है जिसे आप माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से बढाकर 32 जीबी तक कर सकते हैं। कैमरे की अगर बात करें तो इसमें अच्छी फोटोग्राफी और वीडियो बनाने के लिए इसके रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस फोन का बैट्री बेकअप भी अच्छा है।

इस फोन में 2500 एमएएच पावर की बैट्री दी गई है जो कि 8 घंटे का टॉकटाइम और 250 घंटों का स्टैंडबाई बेकअप देगी। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में ब्लूटूथ, वाई फाई जैसे अन्य फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत 5,999 रूपये रखी है। इस फोन को उपभोक्ता ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नेपडील से खरीद सकते हैं।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0