businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सन टीवी के शेयर लुढ़के

Source : business.khaskhabar.com | Apr 06, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Sun TV shares crashedचेन्नई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा 2जी मामले में प्रमोटरों की 750 करो़ड रूपये की संपत्ति जब्त किए जाने के बाद प्रथम कारोबारी दिवस सोमवार को सन टीवी नेटवर्क के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट दर्ज की गई। बाजार खुलने के तुरंत बाद बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी के शेयर 11.37 फीसदी गिरावट के साथ 402.25 रूपये तक पहुंच गए।

दोपहर करीब 2.15 बजे बीएसई में कंपनी के शेयर 9.62 फीसदी या 43.65 रूपये गिरावट के साथ 410.20 रूपये पर कारोबार करते देखे जा रहे हैं।

एक अप्रैल को ईडी ने कहा था कि एयरसेल-मैक्सिस सौदे में हुए भ्रष्टाचार मामले में उसने सन टीवी के प्रमुख कलानिधि मारन, उनकी पत्नी कावेरी कलानिधि और उनके भाई तथा पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री दयानिधि मारन की कुल 742.58 करो़ड रूपये की संपत्ति जब्त कर ली है। कलानिधि मारन के पास सन टीवी की 75 फीसदी हिस्सेदारी है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0