businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सन फार्मा ने दायर मुकदमे को वापस लिया

Source : business.khaskhabar.com | Oct 09, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Sun Pharma withdraws lawsuit filed against USFDA by Ranbaxyनई दिल्ली। औषधि कंपनी सन फार्मास्युटिकल ने रैनबैक्सी द्वारा अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक के खिलाफ दायर मुकदमे को वापस ले लिया है। इसमें नेक्सियम और वालकाइट के जेनेरिक संस्करण को दी गई मंजूरी रद्द करने के फैसले को चुनौती दी गई थी।

सन फार्मा ने नियामकीय सूचना में कहा, "कंपनी ने पूर्व कंपनी रैनबैक्सी लैबोरेटरीज लि. द्वारा नवंबर 2014 में अमेरिकी जिला अदालत में अमेरिकी खाद्य एवं दवा प्रशासन के खिलाफ दायर मुकदमे को वापस ले लिया है।

"इसमें कहा गया है कि मुकदमे में नेक्सियम और वालकाइट के जेनेरिक संस्करण को दी गई अस्थाई मंजूरी रद्द करने के फैसले को चुनौती दी गई थी। बयान के अनुसार कंपनी का मानना है कि सन फार्मा द्वारा मुकदमे को वापस लिए जाने से कंपनी पर कोई विपरीत वित्तीय प्रभाव नहीं पडेगा।"

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0