businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Feb 11, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Stock markets fall in early tradeमुंबई। देश के शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों के शुरूआती कारोबार में गुरूवार सुबह गिरावट का रूख देखने को मिल रहा है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.22 बजे 98.36 अंकों की गिरावट के साथ 23,660.54 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 41.90 अंकों की गिरावट के साथ 7,173.80 पर कारोबार कर रहे हैं।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक, सेंसेक्स सुबह 0.44 अंकों की मामूली कमजोरी के साथ 23758.46 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 12.1 अंकों की गिरावट के साथ 7,203.60 पर खुले।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0