businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में मजबूती

Source : business.khaskhabar.com | Feb 12, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Stock market gains in early tradeमुंबई। देश के शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में शुक्रवार सुबह मजबूती का रूख देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 23,000 और निफ्टी 7,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर खुलने में कामयाब रहे। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.37 बजे 69.49 अंकों यानी 0.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,021.32 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 24.90 अंकों यानी 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,001.25 पर कारोबार कर रहे हैं। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 108.56 अंकों की मजबूती 23,060.39 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (निफ्टी) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 47.3 अंकों की मजबूती के साथ 7,023.65 पर खुले।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0