businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार : आर्थिक आंक़डे पर रहेगी निवेशकों की नजर

Source : business.khaskhabar.com | Mar 06, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Stock Market: Investors will eye on economic dataमुंबई। देश के शेयर बाजारों में अगले सप्ताह प्रमुख आर्थिक आंक़डे पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी। सोमवार सात मार्च 2016 को महाशिवरात्रि के मौके पर बाजार बंद रहेगा। इसके साथ ही संसद के बजट सत्र की गतिविधियों, वैश्विक रूझानों, विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) और घरेलू संस्थागत निवेश (डीआईआई) के आंक़डों तथा डॉलर के मुकाबले रूपये की चाल व तेल कीमतों पर भी निवेशकों की नजर बनी रहेगी। संसद का बजट सत्र मंगलवार 23 फरवरी को शुरू हो चुका है। सत्र 13 मई को समाप्त होगा। इस बीच 17 मार्च से 23 अप्रैल तक सत्रावकाश होगा। सरकार शुक्रवार 11 मार्च को जनवरी 2016 के लिए औद्योगिक उत्पादन के आंक़डे जारी करेगी। वैश्विक मोर्चे पर एशियाई बाजार सोमवार सात मार्च को फरवरी महीने के लिए अमेरिकी गैर-कृषि रोजगार दर के आंक़डे पर प्रतिक्रिया करेगा। मंगलवार 8 मार्च 2016 को जापान चौथी तिमाही के लिए विकास दर का संशोधित आंक़डा जारी करेगा। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक चौथी तिमाही में देश का जीडीपी 1.4 फीसदी घट गया है। गुरूवार 10 मार्च 2016 को यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) के शासकीय परिषद की बैठक होगी, जिसमें ब्याज दर और राहत कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0