businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

स्टेट बैंक का मुनाफा 25 फीसदी बढा

Source : business.khaskhabar.com | Nov 06, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 State Bank of India Q2 standalone net profit up 25 per cent to Rs 3879 crनई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का एकल शुद्ध लाभ सितंबर 2015 में समाप्त दूसरी तिमाही के दौरान 25 प्रतिशत बढकर 3,879.07 करोड रूपए हो गया। देश के सार्वजनिक क्षेत्र के इस सबसे बडे वाणिज्यिक बैंक का एकल मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही के दौरान 3,100.41 करोड रूपए रहा था।

चालू वित्त वर्ष के दौरान जुलाई से सितंबर की दूसरी तिमाही के दौरान स्टेट बैंक की कुल एकल आय बढकर 46,854.81 करोड रूपए हो गई जो पिछले साल की इसी अवधि में 41,833.36 करोड रूपए थी।

आलोच्य अवधि में बैंक का एकीकृत मुनाफा एक साल पहले के 4,023.84 करोड रूपए से बढकर 4,991.70 करोड रूपए हो गया। इस दौरान बैंक की एकीकृत आय भी एक साल पहले इसी अवधि के 61,098.67 करोड रूपए से बढकर 66,585.85 करोड रूपए हो गई।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0