businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

स्पाइस मोबिलिटी के शेयर 20 फीसदी उछले

Source : business.khaskhabar.com | Dec 29, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Spice Mobility pushing 20 per shareमुंबई। स्पाइस मोबिलिटी लिमिटेड के शेयर सोमवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में 20 फीसदी की ऊपरी सर्किट सीमा 26.40 रूपये पर जा लगे। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजारों को दी गई सूचना में बताया है कि उसके बोर्ड की एक बैठक दो जनवरी 2015 को होगी, जिसमें अन्य बातों के अलावा कंपनी के प्रमोटर "स्मार्ट वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड" के स्वैच्छिक डीलिस्टिंग प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।
प्रमोटर ने स्वेच्छा से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बीएसई से अपने शेयर डीलिस्ट करने का प्रस्ताव रखा है। 30 सितंबर, 2014 तक की स्थिति के मुताबिक कंपनी में स्मार्ट वेंचर्स की हिस्सेदारी 74.36 फीसदी है। महेश प्रसाद-इंडिपेंडेंट नॉन प्रमोटर ट्रस्ट की हिस्सेदारी 20.72 फीसदी है। आम निवेशक की हिस्सेदारी 2.83 फीसदी तथा बॉडीज कॉरपोरेट की हिस्सेदारी 1.44 फीसदी है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0