businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 654 अंकों की भारी गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Mar 26, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Sensex ends 654 points downमुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरूवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 654.25 अंकों की गिरावट के साथ 27,457.58 पर और निफ्टी 188.65 अंकों की गिरावट के साथ 8,342.15 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 174.21 अंकों की गिरावट के साथ 27,937.62 पर खुला और 654.25 अंकों या 2.33 फीसदी गिरावट के साथ 27,457.58 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,997.14 के ऊपरी और 27,384.87 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 55.85 अंकों की गिरावट के साथ 8,474.95 पर खुला और 188.65 अंकों या 2.21 फीसदी गिरावट के साथ 8,342.15 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,499.45 के ऊपरी और 8,325.35 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 88.16 अंकों की गिरावट के साथ 10,355.03 पर और स्मॉलकैप 105.40 अंकों की गिरावट के साथ 10,474.56 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से मात्र एक सेक्टर पूंजीगत वस्तु (0.08 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। बीएसई के सूचना प्रौद्योगिकी (2.63 फीसदी), बैंकिंग (2.52 फीसदी), धातु (2.24 फीसदी), प्रौद्योगिकी (2.04 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (1.90 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0