businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स, निफ्टी में 1 फीसदी से कम तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Mar 06, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Sensex, Nifty faster than the 1 percentमुंबई। देश के शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में एक फीसदी से कम तेजी दर्ज की गई। बाजार शुक्रवार को होली के अवसर पर बंद रहा। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सप्ताह 0.30 फीसदी या 87.45 अंकों की तेजी के साथ गुरूवार को 29,448.95 पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 0.40 फीसदी या 35.90 अंकों की तेजी के साथ 8,937.75 पर बंद हुआ।

 सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 शेयरों में पिछले सप्ताह तेजी रही। सन फार्मा (17.99 फीसदी), सिप्ला (10.26 फीसदी), एक्सिस बैंक (8.72 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (5.89 फीसदी) और डॉ. रेड्डीज लैब (5.03 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे आईटीसी (12.15 फीसदी), कोल इंडिया (7.97 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (4.70 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (3.90 फीसदी) और सेसा स्टरलाईट (3.20 फीसदी)। गत सप्ताह मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में सेंसेक्स और निफ्टी के मुकाबले अधिक तेजी रही। मिडकैप 2.17 फीसदी या 234.23 अंकों की तेजी के साथ 11,045.08 पर और स्मॉलकैप 1.69 फीसदी या 190.41 अंकों की तेजी के साथ 11,456.85 पर बंद हुआ।

 गत सप्ताह बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक ने सबको हैरत में डालते हुए मुख्य नीतिगत दरों में 25 आधार अंकों की कटौती कर दी। इस कटौती के बाद रेपो दर 7.75 फीसदी से घटकर 7.50 फीसदी हो गया और रिवर्स रेपो दर 6.75 फीसदी से घटकर 6.50 फीसदी हो गया। सोमवार को जारी सरकारी आंक़डे के मुताबिक देश के आठ प्रमुख उद्योगों की विकास दर जनवरी 2015 में 1.8 फीसदी रही, जो दिसंबर 2014 में 2.4 फीसदी थी। वैश्विक आर्थिक मोर्चे पर चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने संसद में सालाना काम-काज की रिपोर्ट पेश करते हुए 2015 के लिए विकास दर का लक्ष्य सात फीसदी निश्चित किया, जो 2014 में 7.5 फीसदी था।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0