businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रिलायंस जियो ने अनूठा 4जी टावर लगाया

Source : business.khaskhabar.com | May 25, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Reliance jio set new 4G tower in jharkhandनई दिल्ली। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो इंफोकॉम ने आज यहां इस्पात नगरी में देश का पहला 4जी मोबाइल टावर स्थापित किया। झारखंड में कंपनी के प्रमुख प्रभात सिन्हा ने बताया कि यह 4जी मोबाइल टावर 35 मीटर का है, जो दिखने में ताड के पेड की तरह है। इसे सेंटर फार एक्सीलेंस के करीब स्थापित किया गया है। सिन्हा ने कहा कि दुर्भाग्य से अन्य मोबाइल टावर कम सिगनल के कारण गरम हो जाते हैं, जबकि इस नए टावर में इस प्रकार की समस्या नहीं है।

इसके अलावा यह "कॉल ड्रॉप" की समस्या से निपटने में भी सक्षम है। सिन्हा ने कहा कि इस प्रकार के टावर स्थापित करने से रोजगार सृजन में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, "इस समय हमारे पास ताड और देवदार के आकार वाले टावर हैं, लेकिन इन्हें आस पास के हरियाली के अनुरूप आम या अन्य किसी पेड का आकार दिया जा सकता है।"

इस प्रकार के टावर की व्यावसायिक पेशकश के बारे में उन्होंने बताया कि आप्टिकल फाइबर केवल नेटवर्क का काम करीब करीब पूरा हो चुका है, लेकिन अभी टावर स्थापित करने में कुछ मुश्किलें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि हालांकि हम इसे अगले कुछ माह में पेश करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0