businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रिलायंस पॉवर का शुद्ध लाभ 41 फीसदी बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Aug 12, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Reliance Power Q1 net profit up 41 percent मुंबई। रिलायंस पॉवर ने मंगलवार को कहा कि मौजूदा कारोबारी साल की प्रथम तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ 41 फीसदी बढ़ा।कंपनी ने अपने बयान में कहा कि शुद्ध लाभ 344 करो़ड रूपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 244 करो़ड रूपये था। कुल समेकित आय इस दौरान 58 फीसदी वृद्धि के साथ 2,768 करो़ड रूपये रही, जो एक साल पहले 1,753 करो़ड रूपये थी। अन्य आय 68.42 फीसदी वृद्धि के साथ 96 करो़ड रूपये रही, जो एक साल पहले 57 करो़ड रूपये थी। इस दौरान कंपनी की कुल संचालन क्षमता करीब 6,000 मेगावाट हो गई। एकल आधार पर शुद्ध लाभ मामूली वृद्धि के साथ 7.29 करो़ड रूपये रहा, जो एक साल पहले 7.24 करो़ड रूपये था। कुल बिक्री इस दौरान हालांकि 21.41 फीसदी घटकर 79.14 करो़ड रूपये रही, जो एक साल पहले 100.71 करो़ड रूपये थी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0