businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रिलायंस कम्युनिकेशंस की टॉवर इकाई को मिले अनेक खरीदार

Source : business.khaskhabar.com | Aug 18, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Reliance Comm gets several bids for tower unit stake sale मुंबई। अनिल अंबानी के रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस ने सोमवार को कहा कि उसकी टॉवर सहायक कंपनी "रिलायंस इंफ्राटेल" में उसकी 51 फीसदी हिस्सेदारी के लिए अनेक खरीदारों ने अनौपचारिक बोली पेश की है। कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को दी गई नियामकीय बयान में कहा, ""6 मई, 2015, 20 मई, 2015 और 29 जून, 2015 को दी गई सूचना की पृष्ठभूमि में रिलायंस कम्युनिकेशन ने अब बीएसई को सूचना दी है कि कुछ सप्ताह पहले रिलायंस इंफ्राटेल में 51 फीसदी बहुमत हिस्सेदारी की बिक्री की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।"" कुछ चुने हुए बोलीदाताओं ने रिलायंस इंफ्राटेल में कंपनी की समस्त 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने में रूचि दिखाई है। कंपनी ने कहा, ""डयू डिलिजेंस प्रोसेस शुरू कर दी गई है। सही समय पर अगली सूचना दी जाएगी। इस बिक्री से होने वाली आय से मौजूदा वित्त वर्ष में रिलायंस कम्युनिकेशंस का कर्ज काफी कम हो जाएगा।""

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0