businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पंजाब नेशनल बैंक का शुद्ध लाभ 723 करो़ड रूपये घटा

Source : business.khaskhabar.com | Feb 10, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Punjab National Bank net profit fell to Rs 723 croreचेन्नई। सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने मंगलवार कहा कि उसका शुद्ध लाभ मौजूदा कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में 723.55 करो़ड रूपये कम रहा। बैंक ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को दी गई नियामकीय सूचना में कहा कि आलोच्य अवधि में उसे 51.01 करो़ड रूपये का शुद्ध लाभ हुआ, जो एक साल पहले समान अवधि में 774.56 करो़ड रूपये था।

कुल आय इस दौरान 13,891.20 करो़ड रूपये रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 12,904.85 करो़ड रूपये थी। 31 दिसंबर, 2015 को बैंक की गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) 22,983.40 करो़ड रूपये थी, जो एक साल पहले समान तिथि को 13,787.76 करो़ड रूपये थी। बीएसई में बैंक के शेयर मंगलवार को 6.89 फीसदी गिरावट के साथ 87.85 रूपये पर बंद हुए।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0