businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बंद नहीं होगी प्रतापपुर चीनी मिल

Source : business.khaskhabar.com | Nov 26, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Pratappur sugar factory decided not to be closed देवरिया। एशिया की सबसे पुरानी देवरिया की प्रतापपुर चीनी मिल और बस्ती जिले की वाल्टरगंज चीनी मिलें इस सत्र में बंद नहीं होंगी। गोरखपुर-बस्ती मंडल की यह दोनों चीनी मिल इस सत्र में गन्ने की पेराई करेंगी। जहां प्रतापपुर चीनी मिल 15 दिसंबर से तो मुंडेरवा चीनी मिल में 10 जनवरी तक पेराई शुरू हो जाएगी। हालांकि संतकबीर नगर जिले की खलीलाबाद चीनी मिल इस सत्र में नहीं चलेगी। उसका गन्ना पास के चीनी मिलों को आवंटित करने की प्रक्रिया चल रही है।

बता दें कि प्रतापपुर और मुंडेरवा चीनी मिलों को बजाज हिन्दुस्तान ग्रुप संचालित करता है। बजाज ग्रुप ने अगस्त माह में दोनों चीनी मिलों को बंद करने का निर्णय लेते हुए क्लोजर नोटिस दिया था। उसने यह फैसला चीनी उत्पादन में भारी घाटा होने के कारण लिया था। अब चीनी मिल चलाने के निर्णय के पीछे बाजार में चीनी के दाम में बढ़ोतरी, महाराष्ट्र और कर्नाटक में कम गन्ना उत्पादन और प्रदेश सरकार द्वारा चीनी मिल चलाने के लिए बनाया गया दबाव बताया जा रहा है।

उप गन्ना आयुक्त ने दोनों चीनी मिलों के चलने की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों चीनी मिलों में मरम्मत का कार्य चल रहा है। पुरानी चीनी मिल होने के कारण मरम्मत के कार्य में समय लगता है। प्रतापपुर चीनी मिल 15 दिसंबर से चलेगी लेकिन मुंडेरवा चीनी मिल 10 जनवरी तक पेराई शुरू कर पाएगी।

(आईएएनएस/आईपीएन)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0