businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

इकॉनॉमिस्ट समूह में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी पियर्सन

Source : business.khaskhabar.com | July 27, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Pearson will sell its stake in The Economist Groupलंदन। प्रकाश कंपनी पियर्सन ने इकॉनॉमिस्ट समूह में अपनी 50 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना की पुष्टि की है। यह जानकारी एक मीडिया रपट से मिली। कंपनी ने कुछ ही दिन पहले अपने समाचार पत्र फाइनेंशियल टाइम्स को जापानी कंपनी निक्केई को बेचने की घोषणा की थी।

बीबीसी के मुताबिक, पियर्सन ने कहा कि वह इकनॉमिस्ट की हिस्सेदारी बेचने पर बातचीत कर रही है, लेकिन इस वार्ता के सौदे में परिणत होने की कोई निश्चितता अभी नहीं बनी है। कंपनी ने संभावित खरीदार का नाम नहीं लिया है, लेकिन इकनॉमिस्ट के इटली के एक हिस्सेदार एगAेली परिवार ने कहा कि अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए वह बात कर रहा है। एगAेली परिवार की निवेश कंपनी एक्सर की इकनॉमिस्ट समूह में अभी 4.72 फीसदी हिस्सेदारी है। इकॉनॉमिस्ट समूह के अन्य हिस्सेदारों में शामिल हैं कैडबरी, रॉथ्सचिल्ड और स्क्रॉडर परिवार।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0