businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पवन हंस को 39 करो़ड रूपये का शुद्ध लाभ

Source : business.khaskhabar.com | Dec 22, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Pawan Hans net profit of Rs 39 croreनई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की हेलीकॉप्टर संचालक कंपनी पवन हंस ने सोमवार को कहा कि वर्ष 2014-15 में उसे 38.81 करो़ड रूपये का शुद्ध लाभ हुआ है और उसने 7.76 करो़ड रूपये के लाभांश की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि आलोच्य अवधि में उसकी कुल आय 538.15 करो़ड रूपये की हुई।

ये घोषणाएं कंपनी ने 18 दिसंबर को यहां हुई 30वीं सालाना आम बैठक में की। कंपनी ने कहा कि क्षेत्रीय परिवहन बढ़ाने के लिए वह सीप्लेन सेवा, स्मॉल फिक्स्ड विंग कारोबार और हेलीपोर्ट स्थापना के क्षेत्र में अपना विस्तार करेगी।

कंपनी अभी देश के विभिन्न हिस्सों में ओएनजीसी, गेल, जीएसपीसी, एनटीपीसी, ऑयल इंडिया, गृह मंत्रालय, बीएसएफ और विभिन्न राज्य सरकारों के लिए हेलीकॉप्टर बे़डों का संचालन करती है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0