businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पानासोनिक का 21 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करने वाला मोबाइल लॉन्च

Source : business.khaskhabar.com | Feb 10, 2016 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 Panasonic 21 language smartphone launched in Indiaनई दिल्ली । पानासोनिक इंडिया ने 21 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करनेवाले अपने सबसे नए पी सीरीज के पी66 मेगा फोन लॉन्च करने की मंगलवार को घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि 3200 एमएएच की बैटरी पावर वाला यह फोन एंड्रॉयड के लॉलीपॉप 5.1 प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिसमें दो जीबी का रैम और 16 जीबी की इंटरनल मेमोरी है, जिसे बढ़ाकर 32 जीबी तक की जा सकती है। फोन में आठ मेगापिक्सल का एलईडी युक्त रियर कैमरा है, जबकि फ्रंट कैमरा 12.7 सेंटीमीटर एचडी आईपीएस डिस्प्ले युक्त है।

पानासोनिक इंडिया केमोबिलिटी डिवीजन के बिजनेस हेड पंकज राणा ने फोनसेट लॉन्च करने की घोषणा करते हुए कहा, ""डिजिटल इंडिया पहल लोगों को डिजिटल वल्र्ड से उनकी भाषा में जो़डना है। भारत में मोबाइल इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की बढ़ती संख्या भारतीयों की डिजिटल होती इच्छाओं का सबूत है।""
उन्होंने कहा, ""अपने नए फोन में कई भाषाओं को मुहैया कराकर पानासोनिक स्मार्टफोन प्रौद्योगिकी से लोगों को जो़डकर मोबाइल बैंकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग, सोशल नेटवर्किग तथा वर्चुअल इंटरटेनमेंट में अवसरों का लाभ उन्हें मुहैया कराने चाहते हैं।"" पी66 मेगा की कीमत 7,990 रूपये रखी गई है, जिसमें डयूअल सीम है और यह 3जी व 2जी दोनों प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करता है।
(आईएएनएस)

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0