businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

हमारे कार्यालयों पर छापेमारी नहीं हुई : रिलायंस

Source : business.khaskhabar.com | Feb 23, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 Our offices were not raided said Relianceमुंबई। अनिल अंबानी के स्वामित्व वाले रिलायंस समूह ने सोमवार को कहा कि देश में उनके किसी कार्यालय में तलाशी या छापेमारी नहीं हुई है। रिलायंस समूह ने यहां एक बयान जारी कर कहा, "पुलिस अधिकारियों ने देश में कहीं भी रिलायंस समूह के किसी भी कार्यालय में तलाशी या छापा नहीं मारा है।" ""रिलायंस पॉवर के सिर्फ एक कर्मचारी के कार्यालय की तलाशी ली गई है और इसमें किसी तरह की कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है।""

रिलायंस समूह ने कहा है कि हमें नहीं पता कि किन परिस्थितियों में उस कर्मचारी की गिरफ्तारी हुई है। हम प्रशासन के साथ पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। बयान में कहा गया है, "हम अपने सभी कारोबारी सौदों में नैतिकता के लिए प्रतिबद्ध हैं और किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधियों का समर्थन नहीं करते हैं।" कंपनी ने करो़डों निवेशकों को स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि समूह की सभी सूचीबद्ध कंपनियों- रिलायंस कैपिटल, रिलायंस कम्युनिकेशंस, रिलायंस पॉवर और रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज में अपने बयान की प्रति दर्ज करा दी है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0