businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

हीरो साइकिल्स के संस्थापक ओपी मुंजाल नहीं रहे

Source : business.khaskhabar.com | Aug 13, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 OP Munjal chairman Hero Cycles is no moreचंडीगढ़। हीरो साइकिल्स के संस्थापक अध्यक्ष ओपी मुंजाल का गुरूवार को पंजाब के लुधियाना में निधन हो गया। यह जानकारी पारिवारिक सूत्रों ने दी। 86 वर्षीय मुंजाल को लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल के हीरो हर्ट इंस्टीटयूट में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। मुंजाल को देश में साइकिल उद्योग का जनक के रूप में जाना जाता है।

उन्होंने 1944 में अपने भाई के साथ साइकिल के कल-पुर्जो का कारोबार शुरू किया था, जिसे उन्होंने दुनिया की सबसे ब़डी साइकिल निर्माता कंपनी में परिणत कर दिया। हीरो साइकिल्स का कारखाना 1956 में लुधियाना में स्थापित हुआ था।

तब उसकी उत्पादन क्षमता रोजाना 25 साइकिलों की थी। अब इसमें रोज 19 हजार साइकिलें बनती हैं। हीरो साइकिल को 1986 में दुनिया की सबसे अधिक साइकिल बनाने वाली कंपनी के रूप में गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में शामिल किया गया था। देश के साइकिल बाजार में कंपनी की करीब 48 फीसदी हिस्सेदारी है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0