businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रेलवे की नई समयसारणी अब सितंबर में!

Source : business.khaskhabar.com | Jun 27, 2014 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 New Railway time table to come in September नई दिल्ली। नई रेलवे समय सारणी इस साल 1 जुलाई के बजाय 1 सितंबर से लागू होगी। संसद में 8 जुलाई को पेश होने जा रहे रेल बजट में नई ट्रेनों की संभावित घोषणा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने नई समयसारणी सितंबर में लाने का फैसला किया है।
 रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नई रेलवे राष्ट्रीय समय सारणी "ट्रेन्स एट ए ग्लांस" और क्षेत्रीय रेलवे लोक समयसारणी इस साल जुलाई की बजाए 1 सितंबर से प्रभावी होगी। अधिकारी ने कहा कि समयसारणी की वैधता 31 अगस्त तक बढाने का फैसला किया गया है।
इसकी अवधि 30 जून को खत्म होने वाली थी। हालांकि, तत्कालीन रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खडगे ने अंतरिम रेल बजट में करीब 65 नई ट्रेनों की घोषणा की थी, वहीं वर्तमान रेल मंत्री सदानंद गौडा भी अपने पहले बजट में कुछ नई ट्रेनों की घोषणा कर सकते हैं।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0